Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: धर्म छिपाया और नशीली दवा देकर करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: धर्म छिपाया और नशीली दवा देकर करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार
गाजियाबाद में 8 दिन पहले हुई युवती की मौत के मामले में पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आत्महत्या कर ली थी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद में 8 दिन पहले हुई युवती की मौत के मामले में पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आत्महत्या कर ली थी। जहां युवती के 70 वर्षीय पिता इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं। पिता ने गाजियाबाद के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि फराज अत्तर ने बेटी का धर्म परिवर्तन कराया। दुष्कर्म किया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने उसे शादी का लालच देकर दोस्ती की। आरोपी ने अपना नाम और धर्म भी छिपाया। पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़प ली है।

70 वर्षीय बुजुर्ग इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं। वह कविनगर के पास रह रहे हैं। उन्होंने कोतवाली गाजियाबाद में केस दर्ज कराते हुए बताया कि दिल्ली के चौहान बांगर निवासी फराज अत्तर ने मेरी बेटी को कई सालों से अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। जहां आरोपी खुद को अविवाहित बताता था। कई बार तो वह बेटी को अपनी दूसरी पहचान भी नहीं बताता था। जहां आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर अपनी पहचान छिपाई। शादी का भरोसा देकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। आरोपी फराज अत्तर ने बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। उसने बेटी की बड़ी संपत्ति भी हड़प ली। कुछ समय से बेटी के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। पिता ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर को मैं बेटी के कमरे में गया। यह देखकर मैं चौंक गया कि मेरी 30 वर्षीय बेटी नमाज पढ़ रही थी। जिसके बाद 15 नवंबर को सदमे के कारण मुझे ब्रेन अटैक आ गया। उसके बाद फराज अत्तर अस्पताल आया, मुझे भरोसा दिलाया कि मैं आपकी बेटी को परेशान नहीं करूंगा। उसने कई तरह से दबाव बनाया। मैं अपनी बेटी की खातिर राजी हो गया। जहां आरोपी ने बेटी से शादी करने की बात कही। बेटी पहले से ही फराज के साथ रह रही थी।

लड़की ने तंग आकर आत्महत्या कर ली
10 दिसंबर को बेटी ने बताया कि फराज ने मुझे धोखा दिया है, वह मुझे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता है। वह मेरा जबरन शोषण करता है, उसने काफी पैसे भी हड़प लिए हैं। वह मुझ पर जबरन नमाज और इस्लामी किताबें पढ़ने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर वह मुझे बेरहमी से प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर बेटी ने आत्मदाह कर लिया। कोतवाली पुलिस ने फराज अत्तर, भाई काशिफ, मां माहे तलत, बहन सना व दो अन्य के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें