Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश : मथुरा के बरसाना में 11 से 15 जनवरी तक श्री राधागिरधर लाल जी का दिव्य ब्याहुला उत्सव, पांच दिन गूंजेगा विवाह रस

Mathura News : मथुरा में ब्रज की पावन धरा बरसाना एक बार फिर भक्ति, रस और परंपरा के दिव्य रंगों से सराबोर होने जा रही है। श्री गिरधर लाल जी के पावन ब्याहुला उत्सव के अंतर्गत श्री राधागिरधर लाल जी का भव्य एवं आध्यात्मिक विवाह महोत्सव 11 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह पांच दिवसीय आयोजन माताजी गौशाला परिसर, श्रीधाम बरसाना में श्रीजी के चरण सानिध्य में संपन्न होगा, जिसमें विवाह रस, निकुंज रस एवं ब्रज संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिलेगी।

आयोजन के दौरान बृज के संतजनों का तांता लगेगा और देश-विदेश से श्रद्धालु भक्त इस दिव्य उत्सव में सहभागी बनेंगे। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भागवत भास्कर श्री कृष्ण शास्त्री ठाकुर जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्सव पूज्य इंद्रेश जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा, जिसमें ब्रज रसिक भक्तों को श्री राधा–गिरधर विवाह लीला के भावपूर्ण रसपान का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिवस श्री अष्टसहचरी वृद्ध एवं श्रीजी के प्राकट्य उपलक्ष्य में भानु भवन में भव्य बधाई महोत्सव का आयोजन होगा। दूसरे दिन श्री राधागिरधर लाल जी की लगुन एवं सगाई की रसपूर्ण लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। तीसरे दिन हल्दी एवं मेहंदी की मंगल रस चर्चा होगी। चौथे दिन श्री राधागिरधर लाल जी की भव्य बारात के साथ लगन मंडप में संपूर्ण विवाह लीला का दिव्य आयोजन संपन्न होगा। अंतिम दिन ज्योनार, विवाह बधाई और रंग महल में विश्राम लीला के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

श्री कृष्ण शास्त्री ठाकुर जी ने कहा कि ब्याहुला उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रज की जीवंत संस्कृति, भक्ति परंपरा और रसात्मक अनुभूति का अद्भुत संगम है। इस अवसर पर बरसाना के विरक्त संत रमेश बाबा महाराज, विनोद बाबा महाराज, मलूक पीठाधीश राजेंद्र दास महाराज, गुरु शरणानंद महाराज सहित अनेक संत महात्मा अपने वचनों से भक्तों को कृतार्थ करेंगे। वहीं भगवती प्रसाद गंधर्व, पूनम दीदी, राधाकृष्ण महाराज, चित्र-विचित्र दास, निकुंज कामरा, आरुषि गंभीर, बी प्राक, कीर्तिमान गढ़वी, मोहित चौधरी और दिव्यदास जैसे कलाकारों की उपस्थिति से उत्सव का सांस्कृतिक पक्ष भी भव्य रूप में सजेगा।

आयोजन को लेकर बरसाना में उत्सवमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने सभी भक्तों से इस दिव्य ब्याहुला उत्सव में सहभागी बनकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें