Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में खेत में रखी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, किसान को हुआ भारी नुकसान

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में देर रात करीब 12 बजे खेत में रखी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान किसान को भारी नुकसान हुआ है।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार गांव उपैड़ा के रहने वाले किशन कुमार ने गेहूं की फसल को काटकर खेत में रखा था, जिसे मशीन से निकलवाना था। देर रात में करीब 12 बजे अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही खेत स्वामी और अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद पुलिस और दमकल केंद्र पर सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण किसी चिंगारी को बताया जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विजय गुप्ता को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे क्षेत्र में मायूसी छाई हुई है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की प्रशासन के अधिकारियों से मांग की। अग्निनशमन विभाग की टीम का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी चिंगारी के कारण आग लग है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें