Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में नकली सॉस बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 30 पेटी सीज

Hapur : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को चंडी रोड स्थित मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास तेजेंद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा। यहां दुकान के ऊपर बने कमरे में नकली सॉस बनाई जा रही थी। विभाग की टीम ने 30 पेटी को सीज कर दिया, जिसमें 360 बोतल पैक थीं। इसकी अनुमानित कीमत 22,680 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 235 किलो सॉस को मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट की गई सॉस की अनुमानित कीमत 16,450 रुपये है। सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास नकली सॉस बनाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ सोमवार को तेजेंद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा गया। यहां एक कमरे में सॉस का निर्माण किया जा रहा था। परीक्षण करने पर पाया गया कि इस सॉस को खाने से सेहत खराब हो सकती है।

उन्होंने बताया कि सॉस को गाजर, स्टार्च, शुगर, नमक, सोडियम बेंजोएट और खाद्य रंग मिलाकर तैयार किया जा रहा था। इसमें अधिक मात्रा में रंग और गंदगी पाई गई। उन्होंने बताया कि यहां से सॉस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, प्रियंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें