Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवकों ने की तोड़फोड़, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के किठौर रोड स्थित संतोष फिलिंग स्टेशन पर बाइक सवार युवकों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। 13 मई की रात करीब साढ़े बारह बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पेट्रोल पंप के स्वामी ग्राम असौड़ा निवासी अमनवीर नारायण सिंह त्यागी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ बाइक सवार युवक पंप पर पेट्रोल डलवाने आए थे। सेल्समैन ने सुरक्षा नियमों और संदिग्ध हालत को देखते हुए पेट्रोल देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवक गाली गलौज करने लगे। कुछ देर बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ लाठियों और पत्थरों से लैस होकर वापस लौटे और पंप की एक मशीन पर जमकर हमला बोल दिया।

आरोपियों ने डंडों और पत्थरों से मशीन के डिस्प्ले पर लगातार वार किए, जिससे मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पंप का काम ठप हो गया। कर्मचारियों के पहुंचने तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना दर्ज हो गई है। वीडियो में तीन युवक मशीन पर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में नशे में धुत युवकों का उत्पात साफ नजर आ रहा है।

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें