Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फर्जी उर्वरक रैकेट का भंडाफोड़, प्रशासन, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

Hapur News : थाना देहात के गांव दोयमी में प्रशासन, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात एक बड़े फर्जी उर्वरक रैकेट का भंडाफोड़ किया। टीम ने छापेमारी के दौरान प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत यूरिया और डीएपी के हजारों खाली बैग बरामद किए। इन बैग्स में नकली उर्वरक भरकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जिला कृषि अधिकारी को मिली थी सूचना

जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को सूचना मिली थी कि दोयमी गांव में बड़े पैमाने पर सब्सिडी वाले यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी हो रही है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को दी गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ईला प्रकाश, सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा, जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश और थाना हापुड़ देहात प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई।

बैग हुए बरामद

मंगलवार रात को टीम ने गांव दोयमी में एक दो मंजिला मकान पर छापा मारा। मौके पर अली नाम का व्यक्ति मिला, जो इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। जांच में यूरिया और डीएपी के हजारों फर्जी बैग के साथ-साथ बायर सहित दस से अधिक नामी कंपनियों के कीटनाशकों के 10,000 से ज्यादा खाली बैग बरामद हुए।

पहले भी हुई थी छापेमारी

इससे पहले भी कृषि विभाग हापुड़, प्रशासन और थाना हापुड़ देहात की संयुक्त टीम ने दोयमी गांव में छापेमारी की थी। उस दौरान एक मकान से ब्रांडेड दवा कंपनियों के खाली रैपर बरामद हुए थे। तब भी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

क्या बोले अफसर

जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि इस फर्जी उर्वरक रैकेट के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य इस अवैध कारोबार को जल्द से जल्द ध्वस्त करना है। उन्होंने कहा कि हम इस नेटवर्क में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जिले में उर्वरकों की कमी के बीच माफिया सक्रिय हो गए हैं। सब्सिडी वाले यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन और पुलिस ने इस रैकेट के खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें