उत्तर प्रदेश : भूनी टोल प्लाजा प्रकरण के विरोध में उतरे पूर्व सैनिक, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन हापुड़ डीएम को सौंपा

Hapur News : हापुड़ जिले के पूर्व सैनिकों ने भूनी टोल प्लाजा प्रकरण के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम अभिषेक पांडेय को सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने टोल प्लाजा के प्रकरण के आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मान व सम्मान की रक्षा करना उनका दायित्व

वारंट आफिसर व संघ के संयुक्त सचिव मनबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति भारतीय सेना की सर्वोच्च कमांडर हैं और सैनिकों के मान व सम्मान की रक्षा करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान अनुशासित सिपाही होने के कारण कभी कानून अपने हाथ में नहीं लेते, लेकिन देशभर के टोल प्लाजा पर सैनिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता।

दोषियों पर रासुका लगाया जाए

पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों में कहा है कि भूनी टोल प्लाजा प्रकरण के दोषियों पर रासुका लगाया जाए, टोल प्लाजा संचालक व सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया जाए, एनएचएआइ द्वारा टोल कंपनी पर लगाया गया 20 लाख रुपये का जुर्माना पीड़ित जवान को दिया जाए, प्रत्येक टोल प्लाजा पर नोटिस बोर्ड लगाकर निर्देशित किया जाए कि सैनिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स की छूट दी जाए।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन राजेश चौधरी, हवलदार शाहिद अली, केपी सिंह, सूबेदार कंवरपाल सिंह, हवलदार गजेंद्र सिंह, हवलदार अशोक, गजबीर सिंह, वेटरन आदिल चौधरी, सूबेदार जगबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img