Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, रेलिंग से टकराई बाइक, संभल के युवक की मौत

Hapur News : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा भिड़ी। हादसे में संभल निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

रेलिंग से टकराई बाइक

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, संभल जिले के थाना नंबासा क्षेत्र के जिलासराय गांव निवासी अनवार अपने दोस्त अल्ताफ के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था। जैसे ही वे सिंभावली थाना क्षेत्र के खुड़लिया गांव के पास बाइपास पर पहुंचे, अचानक बाइक असंतुलित होकर रेलिंग से जा टकराई।

एक को मृत किया घोषित

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अनवार को मृत घोषित कर दिया। अल्ताफ की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

क्या बोली पुलिस

अनवार की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग अस्पताल पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें