Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

New Delhi : CBI की बड़ी कार्रवाई: JKLFC सेक्शन ऑफिसर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

New Delhi/Jammu News (मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स) : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI), जम्मू ने जम्मू एंड कश्मीर एवं लद्दाख फाइनेंस कॉर्पोरेशन (JKLFC) के एक सेक्शन ऑफिसर (लीगल) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता से MSME लोन के निपटान में मदद के नाम पर 80,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था और पहली किश्त 20,000 रुपये की रकम स्वीकार कर चुका था।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता का MSME लोन 51 लाख रुपये का था। फाइल को जल्दी निपटाने के लिए आरोपी ने रिश्वत की मांग की। CBI को शिकायत मिलने के बाद मामले की गहन जांच शुरू हुई।

CBI ने 17 अक्टूबर को जाल बिछाकर आरोपी को ऑनलाइन UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। पकड़े जाने के बाद पता चला कि बाकी राशि favorable निर्णय मिलने के बाद देने की शर्त रखी गई थी। गिरफ्तार अधिकारी का नाम सुनील जनजुआ, सेक्शन ऑफिसर (लीगल), JKLFC, जम्मू बताया गया है।

आरोपी के आवास पर तलाशी कार्रवाई भी जारी है। जांच अधिकारी बता रहे हैं कि इस कार्रवाई से सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त संदेश गया है। CBI ने कहा है कि ऐसे मामलों में रिश्वतखोरों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और जांच में सभी पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

CBI ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इस तरह की घटनाओं की जानकारी हो तो तुरंत शिकायत करें। इस गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि रिश्वतखोरी के खिलाफ कानून कड़ा है और किसी को भी कानूनी संरक्षण नहीं मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

मिताली चंदोला

संबंधित खबरें