Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

नई दिल्ली: योग व्यायाम नहीं जीवन जीने की पद्धति

- 1000 से अधिक योग प्रेमियों ने सफदरजंग अस्पताल में किया योग अभ्यास
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 10 पेड़ों का रोपण करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नई दिल्ली, 21 जून : समाज को योग अभ्यास के जरिये स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए शनिवार को वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में 1000 लोगों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन किया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 मनाने के लिए एकत्र लोगों में स्वास्थ्य मंत्रालय की
अतिरिक्त सचिव और नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक डॉ. अनुराधा पटनायक और सफदरगंज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप बंसल प्रमुख रूप से शामिल रहे.

इस अवसर पर डॉ. बंसल ने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, योग आधुनिक जीवन के लिए एक आवश्यक अभ्यास बन गया है। यह सिर्फ एक व्यायाम नहीं है बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है.

अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.पी. अरोड़ा ने कहा कि हमने “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत 10 पेड़ों का रोपण किया है. इसके पीछे पृथ्वी की सेहत के लिए पर्यावरण संरक्षण और अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 साल पूर्ण होना भी एक उद्देश्य है.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें