Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कैंटर-ट्रक की टक्कर, हादसे में चालक घायल

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात के सामने एनएच-09 पर एक कैंटर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे चालक प्रवीण घायल हो गया और कैंटर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

चालक प्रवीण जिला अलीगढ़ के गभाना टोल निवासी है, जो कैंटर में पाइप व अन्य सामान लादकर दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। एनएच-09 स्थित थाना देहात के सामने आगे जा रहे ट्रक से उसकी कैंटर टकरा गई। दुर्घटना में वह घायल होकर क्षतिग्रस्त कैंटर में फंस गया। इसके बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर मौके से भाग गया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे में कैंटर चालक प्रवीण को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया था। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें