Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के एक अस्पताल मेंमहिला ने बेटे को दिया जन्म, मेरठ ले जाते समय प्रसुता की मौत

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के नयागांव निवासी किशोरी (25) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे नगर में स्थित विशाल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन आरोप है कि मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को समय रहते नहीं समझा और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया गया।

मृतका के पति पवन ने बताया कि लगातार हालत बिगड़ने के बावजूद काफी देर बाद किशोरी को मेरठ के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस से मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और नवजात शिशु के सिर से मां का साया उठ गया।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल संचालक डॉ. सुमित चौहान ने बताया कि अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद महिला को ठीक ठाक रेफर किया गया था। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा कराया जा रहा है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें