राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिली कि मोहल्ला मीरा रेती से ग्राम अल्लाबकशपुर को जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति नग्न अवस्था में पड़ा है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button