राज्यबिहारराज्य

Bihar : सावन के पहले दिन बाबा उमानाथ मंदिर पहुंचे नीतीश कुमार, की पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का निरीक्षण

Bihar (मृत्युंजय) : सावन मास के प्रारम्भ पर बिहार की काशी कहे जाने वाले उत्तरायण गंगा तट पर स्थित प्रसिद्ध बाबा उमानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सावन के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार बाबा उमानाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू भी मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद नीतीश कुमार ने उमानाथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी सहज और आत्मीय गतिविधियों को देखकर लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। जदयू नेता डॉक्टर कौशलेंद्र ने उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके जवाब में उन्होंने उसी अंगवस्त्र को उन्हें ओढ़ाकर मजाकिया अंदाज में नीचे खींच लिया। पूजा के बाद उन्होंने पूर्व विधायक को पीछे से दोनों हाथों से पकड़कर उनके साथ मंदिर परिसर में कुछ देर तक टहलते हुए बातचीत भी की।

लगभग बीस मिनट तक विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद नीतीश कुमार वापस पटना लौट गए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button