Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में अब तेज रफ्तार पर लगेगा अंकुश, स्पीड कैमरे वाली 2 नई इंटरसेप्टर बाइक पुलिस बेड़े में शामिल

Hapur News : जनपद में बढ़ते यातायात दबाव और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शासन स्तर से हापुड़ पुलिस को आवंटित की गई 2 नई अत्याधुनिक इंटरसेप्टर दोपहिया गाड़ियों को आज पुलिस बेड़े में विधिवत शामिल कर लिया गया। पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ने इन नई इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर गश्त के लिए रवाना किया।

इन नई बाइकों की सबसे बड़ी खासियत इनमें लगे अत्याधुनिक स्पीड कैमरे हैं। जनपद में अब तक हाईवे पर स्थायी ओवरस्पीड कैमरे न होने के कारण तेज गति से चलने वाले वाहनों से अक्सर गंभीर हादसे होते थे। अब इन स्पीड कैमरा युक्त इंटरसेप्टर बाइकों को विशेष रूप से नेशनल और स्टेट हाईवे पर तैनात किया जाएगा। यह सिस्टम हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की गति को तुरंत रिकॉर्ड करेगा, जिससे ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों का मौके पर ही चालान काटा जा सकेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से तेज रफ्तार के कारण होने वाले हादसों पर प्रभावी रोक लगेगी।

वाहनों को रवाना करने के बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि ये नई इंटरसेप्टर बाइकें हाईवे के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स के लिए भी कारगर साबित होंगी। इन वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मी शहर की सड़कों पर लगातार पेट्रोलिंग करेंगे, जिससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।

पुलिस अधीक्षक ने इंटरसेप्टर वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ओवरस्पीडिंग करने वालों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध पार्किंग कर जाम लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पीक आवर्स में शहर के मुख्य और व्यस्त चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। बाइक पर स्पीड रडार भी फिट है जिसकी मदद से कहीं भी वाहन रोककर गति का आकलन कर मौके पर चालान किया जा सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें