Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चाकू की नोंक पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को अगवा किया, खातों से 43 हजार रुपये ट्रांसफर

Hapur News : जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपीवाड़ा निवासी एक युवक को चाकू की नोंक पर बाइक सवार कुछ बदमाशों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसे सूनसान जंगल में ले जाकर उसके खातों से रिश्तेदारों द्वारा पैसा मंगाकर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन को भी छीन लिया था।

पीड़ित नवेद मलिक ने बताया कि बीती 27 नवंबर की शाम को वह मसूरी से पिलखुवा के लिए आ रहा था। वह एक ऑटो में बैठा हुआ था। ऑटो चालक ने उसे लाखन अंडरपास पर उतार दिया था और वह पिलखुवा के लिए किसी सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी दो अज्ञात बाइक सवार उसके पास पहुंचे और उसका नाम पूछा। जब उसने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर खीचा और जबरन बाइक पर बैठने के लिए कहा। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू निकाल लिया।

इसके बाद बदमाशों ने अपने साथियों को फोन कर एक सूनसान जंगल में बुला लिया। बाइक सवार उसे जंगल में ले गए और उसके फोन से ही उसके रिश्तेदारों को फोन करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके रिश्तेदारों से उसके फोन पे पर रुपयों को मंगाने का काम शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके फोन से अपने खातों में पहले 5000, फिर 33 हजार और फिर दो सौ रुपये और अंत में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। कुल मिलाकर आरोपियों ने 43200 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए हैं।

इसके बाद आरोपियों ने उसे जंगल में अकेला छोड़ दिया और उसे गोली मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। आरोपी वहां से फरार हो गए थे। किसी प्रकार वह अपने घर आया और परिजन को इस बात की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें