Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केस

उत्तर प्रदेश : मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 360 चोरी के मोबाइल फोन बरामद, 1 करोड़ के फोन बरामद

Mathura News (सौरभ) : मथुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी हुए कुल 360 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। मथुरा के सभी थानों की पुलिस टीमों और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।

इस अभियान के तहत पुलिस ने चोरी हुए फोनों को ट्रैक कर बरामद किया। पुलिस की इस तत्परता और सफलता के बाद कई लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जिन्हें उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिल गए। पुलिस ने इन बरामद फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मथुरा पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि अपराध को रोकने और लोगों की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए वे हमेशा सक्रिय और प्रतिबद्ध हैं। इस सफलता के लिए मथुरा पुलिस की टीम और विशेष रूप से सर्विलांस टीम की सराहना की जा रही है। यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है कि वे कानून की पहुंच से बच नहीं सकते।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें