Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : होली से पहले हापुड़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Hapur News : होली पर्व से ठीक पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की कमर तोड़ दी है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर इलाके के गांव रामपुर-नियमातपुर में छापेमारी कर विभाग ने भारी मात्रा में जहरीली कच्ची शराब बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने रविवार को बताया कि विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि खादर क्षेत्र में ड्रमों में अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर जब टीम ने मौके पर छापा मारा तो वहां से 100 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही करीब एक हजार किलो से अधिक लहन भी मौके से जब्त किया गया, जिसका उपयोग शराब बनाने में किया जा रहा था। बरामद शराब को आसपास के जनपदों और क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी, जिससे होली के मौके पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बाजार में पहुंच सकती थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लवप्रीत और मुख्तियार नामक दो शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अवैध शराब बनाने और सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गढ़ क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि होली के मद्देनजर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की जहरीली शराब बाजार में न पहुंच सके और लोगों की जान जोखिम में न पड़े। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें