उत्तर प्रदेश : गोवर्धन में दिनदहाड़े बैंक कैशियर से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीना बैग और चाबियां

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के गोवर्धन में बाइक सवार बदमाशों ने जिला सहकारी बैंक की एक महिला कैशियर को दिनदहाड़े निशाना बनाया और उनसे बैग, बैंक की चाबियां और मोबाइल फोन लूट लिया। यह घटना गोवर्धन-मथुरा रोड पर एकता गौशाला के पास हुई।

लूट का शिकार हुईं कैशियर की पहचान सुनीता शर्मा के रूप में हुई है। वह बैंक बंद करके अपने घर लौट रही थीं, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका। जब बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की, तो सुनीता शर्मा ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और उनका बैग छीन लिया।

बदमाश उनके बैग में रखी बैंक की चाबियां और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सुनीता शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img