Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण पहुंची CBI की टीम

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण पहुंची CBI की टीम
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -10 बिल्डर के कंस्ट्रक्शन स्टेटस की ली जानकारी, साइट का किया स्थलीय निरीक्षण

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में सबवेंशन स्कीम के तहत सीबीआई ने 22 बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें 10 बिल्डर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े है। बुधवार को सीबीआई की टीम प्राधिकरण पहुंची। यहां 10 बिल्डर की कंस्ट्रक्शन से जुड़ी जानकारी ली गई। इनके कंस्ट्रक्शन स्टेटस आवंटन और बकाया से संबंधित जानकारी ली गई। साइट पर कितना के ओसी , सीसी जारी किया गया। प्राधिकरण में करीब डेढ़ घंटे के आसपास टीम रही। इसके बाद सीबीआई ने साइट का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास सीबीआई की टीम सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। वे ग्रुप हाउसिंग विभाग गए वहां अधिकारियों ने उन्होंने 10 बिल्डर जिसमें सुपरटेक के तीन साइट, लॉजिक्स समेत अन्य बिल्डरों के कंस्ट्रक्शन स्टेटस से संबंधित जानकारी जुटाई। इसे नोटिफाइड किया और स्थलीय निरीक्षण करने चले गए। बता दे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सीबीआई सबवेंशन स्कीम के तहत किए गए घोटाले की जांच कर रही है।

हाल ही में सीबीआई ने इस संबंध में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद स्थानों पर रेड कंडक्ट की थी। तलाशी के दौरान विभिन्न दस्तावेज और कुछ डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए थे। जिसके बाद बुधवार को सीबीआई की टीम नोएडा प्राधिकरण पहुंची।

बिल्डर 2014 में लाए थे सबवेंशन स्कीम
नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सबवेंशन स्कीम के तहत लाई गई ग्रुप हाउसिंग योजनाओं की शुरुआत 2014 के आसपास हुई थी। योजना में धांधली के लिए कुछ बिल्डरों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से लोन पास कराए। बैंकों ने बिना मूल्यांकन और निरीक्षण के रकम जारी कर दी। अधिकारियों के अनुसार, बिल्डर और बैंक के बीच अघोषित समझौते के तहत बैंकों ने बिल्डरों को लोन की पूरी राशि दे दी।

शर्तों के तहत फ्लैट का कब्जा मिलने तक बिल्डर को ही ईएमआई का भुगतान करना था, लेकिन कुछ समय बाद बिल्डरों ने ईएमआई देनी बंद कर दी और खरीदारों को फ्लैट भी नहीं दिए। इससे खरीदारों पर ईएमआई का बोझ आ गया और बड़ी संख्या में खरीदार डिफॉल्टर हो गए। कुछ वर्षों बाद इन योजनाओं को लाने वाले अधिकांश बिल्डर दिवालिया हो गए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें