उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रैपिडो से की साझेदारी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) अपने यहां आने वाले मुसाफिरों को लास्ट माइल कनेक्टविटी देगा। इसके लिए ऐप आधारित परिवहन विकल्प दिए जा रहे है। इस क्रम में एनआईए ने राइड-शेयरिंग प्लेटफार्म, रैपिडो के साथ साझेदारी की।

इसके तहत टर्मिनल परिसर के अंदर रैपिडो पिक-अप ज़ोन भी होगा। रैपिडो मुसाफिरों को रीयल-टाइम राइड ट्रैकिंग, केशलैस भुगतान, ड्राइवर और वाहन की जानकारी, इन-ऐप एसओएस बटन और कई राइड श्रेणियां देगा। ये सुविधा मुसाफिरों को 24 घंटे मिलेंगी।

मुसाफिरों को मिलेगी सुविधा

एनआईए के सीईओ क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन ने कहा, “जैसे-जैसे एयरपोर्ट की ओपनिंग के पास आ रहे है वैसे वैसे यहां आने वाले मुसाफिरों को यहां तक आने और वापस गंतव्य तक पहुंचने में रैपिडो के साथ साझेदारी एक महत्वपूर्ण कदम होगा। ऐप-आधारित सेवाओं के अलावा, एनआईए सार्वजनिक परिवहन प्रदाताओं के साथ मिलकर जमीनी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम कर रहा है।

इलेक्ट्रानिक बसों का भी संचालन

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरणों ने मिलकर शहर के अन्य हिस्सों के अलावा एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) का गठन किया है। इसमें सरकारी एजेंसियां भी शामिल हैं। हरियाणा रोडवेज गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार, पानीपत और चंडीगढ़ के लिए सीधी बसें चलाएगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे गंतव्यों के लिए एसी बसें चलाएगा। वहीं, यूपी रोडवेज इस हवाई अड्डे को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों से जोड़ेगा, जिनमें आगरा, मथुरा, मेरठ और अलीगढ़ शामिल हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img