उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नहर में मिला अज्ञात शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Hapur News : हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर की नहर में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

ग्रामीणों ने देखा पानी में तैरता शव

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर नहर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में कुछ तैरता देखा। नजदीक जाकर देखने पर वह एक शव निकला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी सुमित सिसोदिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए

पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति से अनुमान है कि यह करीब 15 दिन पुराना है। लाश पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

लापता व्यक्तियों की सूचनाओं से मिलान

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज लापता व्यक्तियों की सूचनाओं से मिलान कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम से मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है और आसपास के जिलों से भी लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द मृतक की पहचान की जा सके और उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img