उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा: बुलंदशहर में कंटेनर की टक्कर से 8 श्रद्धालुओं की मौत, 43 घायल

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा हुआ है। रविवार रात लगभग 2 बजे नेशनल हाईवे 34 पर थाना अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 43 घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत नाजुक है।

मृतकों में 6 साल का बच्चा, 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल

मृतकों में 6 साल का बच्चा, 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कासगंज निवासी ईयू बाबू (40) रामबेटी (65), चांदनी (12) धनीराम (40), मोक्षी (40) शिवांश (6), योगेश (50) और विनोद (45) के रूप में हुई है।

श्रद्धालु राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे

श्रद्धालु कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली को डबल डेकर बना दिया था। ट्रॉली के बीच में लकड़ी लगाकर उसे दो हिस्सों में बांट दिया गया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बैठ सकें।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम श्रुति और SSP दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। SSP ने बताया कि 10 घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल में और 23 को खुर्जा अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

कंटेनर का ड्राइवर फरार

कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। कंटेनर में धान की भूसी भरी थी। हाईवे से ट्रैक्टर को हटाकर यातायात फिर से चालू करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img