Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Narendra Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे पर 5,400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगेशुभारंभ, ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में होगा ऐतिहासिक पहल

Narendra Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे पर 5,400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगेशुभारंभ, ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में होगा ऐतिहासिक पहल

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा गुजरात के विकास, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए जा रहे ठोस कदमों और भारत को वैश्विक स्तर पर हरित परिवहन (ग्रीन ट्रांसपोर्ट) के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे, जहां लाखों लोग उनके संबोधन को सुनने पहुंचेंगे।

दौरे के दूसरे दिन यानी 26 अगस्त की सुबह प्रधानमंत्री अहमदाबाद के हंसलपुर पहुंचेंगे, जहां वे देश के पहले हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड निर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र भारत को बैटरियों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसी मौके पर वे सुजुकी की पहली वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) “ई-विटारा” को हरी झंडी दिखाकर 100 से अधिक देशों में निर्यात के लिए रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक पहल के साथ भारत वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में मजबूत दावेदारी पेश करेगा और ग्रीन ट्रांसपोर्ट का हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे का एक और बड़ा आकर्षण गुजरात में रेल और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण है। लगभग 1,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन परियोजनाओं में महेसाणा–पालनपुर रेल लाइन का डबल-लाइन विस्तार (65 किमी), कलोल–कडी–कटोसन रोड रेल लाइन (37 किमी) और बेचराजी–रानुज रेल लाइन का ब्रॉड-गेज परिवर्तन (40 किमी) शामिल हैं। ये परियोजनाएं यात्रियों और व्यापारियों दोनों के लिए कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को और सुगम बनाएंगी।

इसी के साथ सड़क अवसंरचना के कई प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास होगा। अहमदाबाद–मेहसाणा–पालनपुर मार्ग पर छह-लेन अंडरपास, अहमदाबाद–वीरमगाम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज और वीरमगाम–खुदाद–रामपुरा मार्ग का चौड़ीकरण, इन सबके जरिए औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय व्यापारिक विकास को मजबूती मिलेगी।

ऊर्जा और शहरी विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री अहमदाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्लम पुनर्वास परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसके अंतर्गत हजारों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, सरदार पटेल रिंग रोड पर सड़क चौड़ीकरण और अहमदाबाद के जल एवं सीवरेज प्रबंधन को मजबूत करने वाली परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी, जिससे शहरी जीवन और अधिक सुविधाजनक बनेगा।

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में भी अहम पहल होने जा रही है। प्रधानमंत्री गांधीनगर में राज्य स्तरीय डेटा संग्रहण केंद्र और अहमदाबाद पश्चिम में नए स्टाम्प एवं पंजीकरण भवन का उद्घाटन करेंगे। इससे सरकारी कामकाज अधिक पारदर्शी और कुशल होगा तथा नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा।

हंसलपुर स्थित सुजुकी प्लांट का यह कार्यक्रम भारत को आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रतीक बनेगा। यहां स्थापित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में स्थानीय स्तर पर हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड निर्माण की शुरुआत होगी, जिससे बैटरी उत्पादन में 80% से अधिक स्थानीय सामग्री का इस्तेमाल संभव होगा। इस कदम से न केवल भारत की बैटरी विनिर्माण क्षमता बढ़ेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें