Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते VDO धरा गयाHapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्राथमिक विद्यालय में हादसा: प्रशिक्षण के दौरान गिरा छत का प्लास्टर

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक हादसा हुआ। ट्रेनिंग हॉल में छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय हॉल में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

शिक्षकों में घबराहट

हादसे की सूचना मिलने पर शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्कूल में चल रही ट्रेनिंग के दौरान तेज आवाज के साथ लिंटर का प्लास्टर गिरने से शिक्षकों में घबराहट फैल गई। सभी शिक्षक जल्दी से कमरे से बाहर निकलने लगे। कुछ शिक्षकों को हल्की खरोंचें आईं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

शिक्षकों की मांग

शिक्षकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत काफी समय से खराब है। इस बारे में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। शिक्षकों ने सुरक्षित भवन में प्रशिक्षण कराने की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को घटना की सूचना दे दी गई है।

बीएसए की प्रतिक्रिया

बीएसए रितु तोमर ने बताया कि मामूली सा लिंटर का प्लास्टर गिरा था। जल्द उसे रिपेयर कराया जाएगा। शिक्षक और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें