Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबितNoida Bike Accident: नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायलNoida Diwali Temple Decorations: दीपावली पर नोएडा के मंदिर फूलों और रंगीन लाइटों से सजे, विशेष पूजा की तैयारी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में थाने के गेट के बाहर बनवाई रील, अब गए सलाखों के पीछे

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा थाने में अपराधियों की हिम्मत अब कानून के दरवाजे तक पहुंच चुकी है। मारपीट के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों ने पिलखुवा थाने के गेट पर ही मोबाइल निकालकर रील बनाई। बैकग्राउंड में थाने का गेट और सामने अपराधी जैसे किसी फिल्म का सीन हो।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर 2025 को तीनों आरोपियों को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर थाना पिलखुवा लाया गया था। इसी दौरान उन्होंने थाने के गेट पर फिल्मी स्टाइल में मोबाइल निकालकर रील शूट की।

वीडियो में आरोपी हंसते-मुस्कराते नजर आए, मानो कोई धमाकेदार रील बना रहे हों। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही देखते-देखते वायरल हो गया। लोगों ने पुलिस की लापरवाही और आरोपियों के इस दुस्साहस पर तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे।

वीडियो वायरल होते ही थाना पिलखुवा पुलिस ने बिना देरी किए तत्काल तीनों आरोपियों को फिर से हिरासत में लिया और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की पुत्र नरेंद्र सिंह, अशरफ पुत्र रियाजुद्दीन और सोनू पुत्र महिपाल के रूप में हुई है।

सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने सख्त लहजे में कहा कि थाने के गेट पर इस तरह की हरकत पूरी तरह अस्वीकार्य है। पुलिस की छवि को धूमिल करने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वायरल वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें