Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में स्क्रैप फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चित्तौली रोड पर रविवार दोपहर एक स्क्रैप फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी वहां बने गोदाम से अचानक धुआं उठता देख कर्मियों में अफरा तफरी मच गईं। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और उसकी ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं।

लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। स्थानीय निवासियों ने भी दमकल कर्मियों की मदद करते हुए मौके तक पहुंचने का रास्ता साफ कराया। गोदाम में प्लास्टिक, रबर, कागज और अन्य ज्वलनशील स्क्रैप सामग्री भारी मात्रा में रखी थी। इसी कारण आग तेजी से भड़की और उस पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।

दमकल टीम लगातार पानी की बौछारें कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र की घेराबंदी कर भीड़ को दूर रखा। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, गोदाम में रखे स्क्रैप सामान को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने की वास्तविक वजह की जांच में जुटे हुए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें