उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में बाबा खड़क सिंह के दरबार में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे सिख श्रद्धालु

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) जनपद के गांव आहार में स्थित बाबा खड़क सिंह के दरबार में चल रहे मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। देश-विदेश से पहुंच रहे सिख श्रद्धालु मत्था टेक कर परिक्रमा कर लंगर चख रहे हैं। सात दिवसीय मेले में बुधवार को पहली अरदास और गुरुवार को दूसरी भेट में भाग लेने के लिए भारी भीड़ पहुंची। मेला कमेटी और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

प्रत्येक तीसरे वर्ष जून माह

बाबा खड़क सिंह का बड़ादेहरा के प्रबंधक सरदार जोगा सिंह ने बताया कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंदसिंह जी के समकालीन व उनके मौसेरे भाई बाबा खड़क सिंह जी ने यहां रहकर साधना तपस्या करते हुए गांव आहार में स्थित इस स्थान को पवित्र बनाया। बाबा खड़क सिंह लगभग 400 वर्ष पूर्व सिख धर्म का प्रचार करते हुए यहां पर पहुंचे थे। उनकी याद में प्रत्येक तीसरे वर्ष जून माह की 10 तारीख से 15 जून तक धार्मिक अनुष्ठान और मेले का आयोजन होता है। बाबा खड़क सिंह जी की गाद्दी पर आसीन बीबा ओंमकार प्रीतकौर जी की अगुवाई में भव्य आयोजन चल रहे हैं।

ये की है व्यवस्था

उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। राजस्व निरीक्षक लेखपाल और पुलिस टीम मेले में निरंतर भ्रमण कर रही है। मेले में जगह-जगह मीठे शरबत, जलजीरा की छवील लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया है। डॉक्टर डॉक्टर सतनाम सिंह धरीवाल, डॉक्टर शबा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम तैनात है। कैप्टन बलदेव सह, गुरुबक्श सिह, मास्टर संतोष सिंह, सरदार लाल सिंह, दलजीत सिंह, सरपंच बलविंदर कुमार, चरण सिंह, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह, सुधीर कुमार आदि व्यवस्था संभाल रहे हैं।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img