Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विशालकाय अजगर पेड़ पर चढ़ा, 10 फिट लंबे अजगर को देख ग्रामीणों में मची भगदड़

Hapur News : जनपद हापुड़ में बहादुरगढ़ क्षेत्र के डेहरा कुटी के पास विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। करीब 10 फीट लंबा यह अजगर देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। अजगर को पेड़ पर चढ़ता देख लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।

दरअसल, बुधवार की शाम करीब 4 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने गांव के बैग में एक आम के पेड़ पर अजगर को चढ़ते हुए देखा। जहां इस दौरान ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेसक्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

वहीं वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि अजगर दिखने की एक सूचना प्राप्त हुई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया है बताया जा रहा है कि अजगर करीब 10 फीट लंबा है। अजगर के रेसक्यू के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें