Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : मथुरा में सीएम योगी का सिंगल क्लिक बना हजारों के सपनों की नींव, 4366 लाभार्थियों के खाते में पहुंचे एक-एक लाख रुपये

Mathura News : अपना पक्का घर होने का सपना अब मथुरा के हजारों गरीब परिवारों के लिए साकार होने लगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से एक क्लिक कर प्रदेशभर के लाभार्थियों के खातों में पहली किश्त की राशि भेजी। इसका असर मथुरा में भी देखने को मिला, जहां जिले के 4366 लाभार्थियों के मोबाइल फोन एक साथ बधाई संदेशों से गूंज उठे।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के किसान भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस पूरे आयोजन का सजीव प्रसारण किया गया। जैसे ही लाभार्थियों के खातों में प्रथम किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये पहुंचने का संदेश आया, सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कई लाभार्थियों की आंखों में खुशी के आंसू थे तो कई के चेहरे पर अपने नए घर की नींव रखने का उत्साह साफ झलक रहा था।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मथुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के अंतर्गत कुल 5019 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 4366 लाभार्थियों को रविवार को पहली किश्त की राशि जारी कर दी गई है। करीब 300 लाभार्थियों को इससे पहले ही भुगतान मिल चुका है, जबकि शेष मामलों में सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। योजना के तहत 66 आवेदक अपात्र पाए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने लाभार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रमाण पत्र वितरित किए। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना केवल मकान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीबों को सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व देने की सरकार की मजबूत पहल है।

मौके पर प्रवेश, रवि कुमार, राधा, धर्मेंद्र और रूबी सहित कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, डूडा परियोजना अधिकारी राजकुमार चौधरी और नगर प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें