UPSC Exam 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आज, नोएडा में 34 केंद्रों पर 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UPSC Exam 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आज, नोएडा में 34 केंद्रों पर 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को नोएडा में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित की जाएगी। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पहले दस्तावेजों और पहचान पत्रों की सघन जांच की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था न हो। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल निर्धारित सामान ले जाने की अनुमति होगी। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार उम्मीदवार पारदर्शी बोतल में पानी लेकर जा सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रहेगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img