EPFO Update: EPFO की तीन नई योजनाएं लागू, EEC-2026, विश्वास और एमनेस्टी योजना से मिलेगा लाभ

EPFO Update: EPFO की तीन नई योजनाएं लागू, EEC-2026, विश्वास और एमनेस्टी योजना से मिलेगा लाभ

नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा ने नियोक्ताओं से कर्मचारी नामांकन अभियान (EEC-2026), विश्वास योजना-2026 और एमनेस्टी योजना-2026 का समय रहते लाभ उठाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना, लंबित मामलों का समाधान करना और अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाना है।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 वैभव सिंह ने बताया कि कर्मचारी नामांकन अभियान (EEC-2026) के तहत उन कर्मचारियों का पंजीकरण कराया जा सकेगा, जो अब तक किसी कारणवश EPF से नहीं जुड़ पाए थे। वहीं विश्वास योजना-2026 के माध्यम से भविष्य निधि अंशदान से जुड़े क्षतिपूर्ति (डैमेज) मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। एमनेस्टी योजना-2026 विशेष रूप से उन प्रतिष्ठानों के लिए शुरू की गई है, जो छूट प्राप्त पीएफ ट्रस्ट संचालित कर रहे हैं, लेकिन उनकी अनुपालन प्रक्रिया अधूरी है।

उन्होंने बताया कि EPFO 3.0 और CITES प्रणाली लागू होने के बाद सदस्य और नियोक्ता सेवाएं पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और तेज हो गई हैं। अब सदस्य देश के किसी भी EPFO कार्यालय में फिजिकल क्लेम जमा कर सकते हैं, ऑनलाइन पात्र निकासी राशि देख सकते हैं और पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से क्लेम का निस्तारण कराया जा सकता है।

वैभव सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेटर नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय ने 6,000 प्रतिष्ठानों के 25 लाख से अधिक पात्र सदस्यों के पीएफ खातों का वार्षिक ब्याज अपडेट कर दिया है। सदस्य EPFO पोर्टल और उमंग ऐप पर अपना बैलेंस और ब्याज देख सकते हैं। इसके अलावा ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है और पात्र दावों का भुगतान सामान्यतः 72 घंटे के भीतर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 से नई EPF, EPS और EDLI योजनाएं लागू हो चुकी हैं, जिनमें डिजिटल अनुपालन, ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार, एडवांस क्लेम प्रक्रिया का सरलीकरण और केंद्रीकृत सेवा वितरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने सभी नियोक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img