Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

UP RERA Approval: यूपी रेरा ने 6 जिलों में 9 परियोजनाओं को दी मंजूरी, निवेश 2009 करोड़ रुपये

UP RERA Approval: यूपी रेरा ने 6 जिलों में 9 परियोजनाओं को दी मंजूरी, निवेश 2009 करोड़ रुपये

नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गुरुवार को हुई बैठक में गौतमबुद्ध नगर समेत छह जिलों में कुल नौ नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। इन परियोजनाओं के माध्यम से अनुमानित 2009 करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है। स्वीकृत परियोजनाओं में फ्लैट, भूखंड और विला मिलाकर 1,586 इकाइयां विकसित की जाएंगी, जो आवासीय और मिश्रित विकास मॉडल पर आधारित हैं और शहरी व उपनगरीय क्षेत्रों की आवासीय जरूरतों को पूरा करेंगी।

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि इन नौ परियोजनाओं में सबसे अधिक तीन परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर में हैं, जिनमें कुल 1,536.99 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा, लखनऊ में 283.76 करोड़ रुपये, बाराबंकी में 120.85 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएं, प्रयागराज में 11.47 करोड़ रुपये, चंदौली में 37.85 करोड़ रुपये और अलीगढ़ में 17.72 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

इन परियोजनाओं से न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों और समय-सीमा के तहत पूरी हों।

यूपी रेरा की यह पहल निवेशकों और जनता दोनों के लिए भरोसेमंद माहौल तैयार करने के साथ-साथ प्रदेश में आवासीय और मिश्रित विकास को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें