उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बहन ने छात्र को उतारा था मौत के घाट, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में तीन दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों द्वारा छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि भाई की हत्या का बदला लेने के लिए युवती ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर छात्र की गोली मार का हत्या कर दी थी। युवती ने जेल में रहने के दौरान ही हत्या की साजिश रची थी। एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि युवती प्रेमी के साथ दिल्ली से बाइक पर सवार होकर आई और फिर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव बांसुरी में छात्र की हत्या कर दी। इतना ही नहीं छात्र पर तीन राउंड फायरिंग की, जब छात्र की हत्या कर उसे तसल्ली हो गई, तब वह वहां से भागी।

क्या है पूरा मामला
इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छात्र की हत्या की मुख्य आरोपी सोनिया के साथ उसका प्रेमी और उसका भाई राहुल भी शामिल हैं, मामले में चार लोगों को पुलिस ने नामजद भी किया है। प्रेमी की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हत्या का यह तीसरा प्रयास था। दो बार सोनिया ने मर्डर की प्लानिंग की, लेकिन असफल रही।

सोनिया ने अपहरण कर लिया
पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद के बांसुरी गांव निवासी दिनेश की बेटी मानसी का दिनेश के मौसेरे भाई रामराज सिंह निवासी नजफगढ़ दिल्ली की बेटी सोनिया ने अपहरण कर लिया था। बताया गया है सोनिया और मानसी के बीच समलैंगिक रिलेशन थे, दोनों दिल्ली में रिलेशनशिप में रहती थी। इसी को लेकर दिनेश ने सोनिया के खिलाफ जहांगीराबाद कोतवाली में अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई थी। करीब दो साल पहले अपहरण के इस मामले में सोनिया को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इतना ही नहीं आरोप है कि दिनेश पक्ष ने सोनिया के भाई आकाश की हत्या कर शव को बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में फेंक दिया था।आकाश के शव को बेरहमी से जला दिया गया था।

मर्डर का बदला लेने के लिए की निखिल की हत्या
इस मामले में आकाश के पिता रामराज ने हत्यारोपी दिनेश पक्ष के 5 लोगों को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल दिनेश पक्ष के 5 लोग सोनिया के भाई आकाश की हत्या के आरोप में दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया पुरानी रंजिश के तहत निखिल की हत्या की गई है। जांच में हत्या के पीछे समलैंगिक रिलेशन भी सामने आए हैं। मुख्य आरोपी सोनिया और उसके भाई राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके प्रेमी की तलाश जारी है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img