Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

UAE Visa Ban 2026: 9 देशों के नागरिकों पर UAE ने लगाई वीजा रोक, जानें वजह और पूरी डिटेल

UAE Visa Ban
UAE Visa Ban 2026: 9 देशों के नागरिकों पर UAE ने लगाई वीजा रोक, जानें वजह और पूरी डिटेल

UAE Visa Ban 2026: संयुक्त अरब अमीरात ने अफ्रीका और एशिया के 9 देशों के नागरिकों के लिए पर्यटक और वर्क वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। जानें किन देशों पर लगी पाबंदी और इसके पीछे की वजह।

UAE Visa Ban 2026: UAE ने वीजा नीति में किया बड़ा बदलाव

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी वीजा रणनीति में अहम बदलाव करते हुए एशिया और अफ्रीका के 9 देशों के नागरिकों के लिए पर्यटक और वर्क वीजा पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। खास बात यह है कि इस सूची में भारत के दो पड़ोसी देश भी शामिल हैं।

UAE ने 9 देशों के नागरिकों के लिए टूरिस्ट और वर्क वीजा पर लगाई रोक, बांग्लादेश-अफगानिस्तान सहित ये मुल्क शामिल – Money9live

UAE Visa Ban: किन देशों के नागरिकों पर लगी रोक?

UAE ने जिन 9 देशों के नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाया है, वे हैं:

  • अफगानिस्तान

  • लीबिया

  • यमन

  • सोमालिया

  • लेबनान

  • बांग्लादेश

  • कैमरून

  • सूडान

  • युगांडा

इन देशों के लोग अब UAE में न तो पर्यटक वीजा और न ही वर्क परमिट के लिए आवेदन कर पाएंगे।

भारतीयों के लिए नया UAE Golden Visa, इतने रुपये देकर दुबई में परमानेंटली बसने का मौका, जानें प्रोसेस और जरूरी बातें | what is uae golden visa 2025 scheme and how it

UAE Visa Ban: पहले से जारी वीजा पर असर नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पाबंदी केवल नए आवेदन पर लागू होगी। जिन लोगों के पास पहले से वीजा है, वे UAE में कानूनी रूप से रह सकते हैं और काम कर सकते हैं।

रोक के पीछे की वजह

BT बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीजा बैन के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं

  • रक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे

  • प्रवासन (Immigration) नियंत्रण

हालांकि, UAE सरकार ने आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

UAE Visa Ban: कब तक लागू रहेगा प्रतिबंध?

फिलहाल, यह अस्थायी प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेगा। अभी तक इस पाबंदी की समीक्षा या हटाने की कोई समय-सीमा घोषित नहीं की गई है

UAE का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। इससे न केवल प्रभावित देशों के प्रवासी नागरिकों की चिंताएं बढ़ गई हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रवासन नीति और सुरक्षा रणनीति को लेकर भी बहस तेज हो गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें