Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Katrina Kaif Pregnant: कटरीना कैफ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, विकी कौशल ने तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

Katrina Kaif
Katrina Kaif Pregnant: कटरीना कैफ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, विकी कौशल ने तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

Katrina Kaif Pregnant: कटरीना कैफ और विकी कौशल जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी। बेबी बंप फ्लॉन्ट करती कटरीना को देख फैन्स और सेलेब्स दे रहे बधाइयां।

Katrina Kaif और विकी कौशल बने पेरेंट्स-टू-बी

बॉलीवुड कपल Katrina Kaif और विकी कौशल ने आखिरकार फैंस को खुशखबरी दे दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज कन्फर्म कर दी है।

इंस्टाग्राम पर शेयर हुई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। फोटो में Katrina Kaif  व्हाइट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, वहीं विकी कौशल उन्हें होल्ड किए खड़े हैं। दोनों ने तस्वीर में ट्विनिंग की है और कैप्शन में लिखा –
“अपनी जिंदगी के बेस्ट चैप्टर को खुशी के साथ शुरू करने जा रहे हैं…”

Baby Kaushal On The Way:मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ,पति विक्की कौशल संग बेबी बंप थामें दिखाई प्यारी सी तस्वीर -amp

सेलेब्स और फैन्स दे रहे बधाइयां

तस्वीर सामने आते ही फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स कपल को बधाइयां देने लगे। सबसे पहले एक्टर वरुण धवन ने कमेंट किया – “माय हार्ट इज फुल” और रेड हार्ट इमोजी शेयर किया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बधाई हो! मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने शेयर की तस्वीर - katrina kaif announce pregnancy to become mother vicky kaushal tmovf - AajTak

कटरीना कैफ की लाइमलाइट से दूरी

पिछले कुछ वक्त से कटरीना कैफ लाइमलाइट से दूर थीं। हाल ही में आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर भी विकी कौशल अकेले नजर आए थे। इसी के बाद कयास लगाए जाने लगे कि कटरीना प्रेग्नेंट हैं। वहीं अब बेबी बंप वाली तस्वीर ने इन खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है।

शादी के 4 साल बाद पेरेंटहुड

Katrina Kaif और विकी कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में हुई थी। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के चार साल बाद अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।

Katrina Kaif और विकी कौशल की यह गुड न्यूज फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुशी की लहर लेकर आई है। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीर वायरल हो रही है और हर तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें