Noida Road Accident: नोएडा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, कार सवार दो युवक गंभीर घायल, चालक फरार

Noida Road Accident: नोएडा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, कार सवार दो युवक गंभीर घायल, चालक फरार

नोएडा : सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में पर्थला फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-112 निवासी 67 वर्षीय दलजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा इंदरजीत सिंह रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपने तीन दोस्तों के साथ कार से चार मूर्ति गौर सिटी से घर लौट रहा था। जब उनकी कार पर्थला फ्लाईओवर के पास पहुंची तो इंदरजीत ने वाहन रोक दिया और अपने एक साथी को कार चलाने के लिए कहा।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंदरजीत सिंह और उसका साथी शौर्या यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक घायलों की मदद करने के बजाय ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद कार में मौजूद अन्य साथियों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद हादसे की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। परिवार के मुताबिक इंदरजीत सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को ट्रक का नंबर भी उपलब्ध कराया है। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img