Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Aadhaar Card: नोएडा में आधार कार्ड बनवाने वालों को राहत, सेक्टर-19 डाकघर में शुरू हुआ तीसरा काउंटर

Aadhaar Card: नोएडा में आधार कार्ड बनवाने वालों को राहत, सेक्टर-19 डाकघर में शुरू हुआ तीसरा काउंटर

नोएडा : सेक्टर-19 स्थित डाक विभाग के आधार सेवा केंद्र में मंगलवार से तीसरे काउंटर की शुरुआत कर दी गई है। नए काउंटर के शुरू होने के बाद आधार कार्ड से जुड़े कार्यों में तेजी आई है और लोगों को लंबी कतारों से राहत मिलने लगी है। डाक विभाग का कहना है कि बढ़ती भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि पहले आधार सेवा केंद्र पर प्रतिदिन लगभग 140 से 150 लोगों के आधार कार्ड से जुड़े काम हो पाते थे, लेकिन तीसरा काउंटर शुरू होने के बाद अब यह संख्या बढ़कर करीब 180 से 190 तक पहुंच गई है। इनमें नए आधार कार्ड बनवाने, आधार अपडेट, सत्यापन और नवीनीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रही भीड़ के कारण लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा था। नए काउंटर के शुरू होने से अब काम की रफ्तार तेज हुई है और लोगों को कम समय में सुविधा मिल रही है। विभाग का प्रयास है कि आधार सेवाओं को और अधिक सुगम और तेज बनाया जाए ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

आधार सेवा केंद्र पहुंचे ग्राहक सूरज ने बताया कि पिछले कई दिनों से भीड़ अधिक होने के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को नया काउंटर शुरू होने के बाद उनका आधार से जुड़ा कार्य थोड़ी ही देर में पूरा हो गया। अन्य लोगों ने भी नई व्यवस्था पर संतोष जताया और कहा कि इससे समय की बचत हो रही है।

डाक विभाग का कहना है कि आने वाले समय में जरूरत के अनुसार सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा, ताकि आधार कार्ड से जुड़े सभी कार्य बिना देरी के पूरे हो सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें