Delhi Elections: दिल्ली में केजरीवाल का नया चुनावी वादा – दिल्ली के गलत पानी के बिल होंगे माफ

Delhi Elections: दिल्ली में केजरीवाल का नया चुनावी वादा – दिल्ली के गलत पानी के बिल होंगे माफ

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बड़ी राहत देने की गारंटी दी है। उन्होंने ऐलान किया कि चुनाव के बाद आप सरकार बनने पर जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हैं, उन्हें माफ कर दिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार पिछले 10 सालों से लोगों को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी दे रही है, जिससे 12 लाख से ज्यादा परिवारों के बिल जीरो आते हैं। लेकिन उनके जेल जाने के बाद लोगों को भारी-भरकम पानी के बिल मिलने लगे हैं।

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अपील की कि अगर किसी को गलत बिल मिले हैं तो वे चिंता न करें और बिल भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद उनकी सरकार फिर से बनेगी और सारे गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्लीवासियों के साथ खड़ी है और किसी भी स्थिति में जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। यह केजरीवाल की जनता से औपचारिक गारंटी है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img