Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Truck Parking: नोएडा में ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग और बिना कनेक्शन पानी के बिल का मुद्दा डीएम के सामने उठा

Truck Parking: नोएडा में ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग और बिना कनेक्शन पानी के बिल का मुद्दा डीएम के सामने उठा

नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर इकोटेक-2 में ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग और बिना जल कनेक्शन वाली औद्योगिक इकाइयों को भेजे जा रहे पानी के बिल का मुद्दा प्रमुखता से रखा और समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

आईईए पदाधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर इकोटेक-2 में एलली इलेक्ट्रॉनिक्स और शीला फोम फैक्टरी के ट्रक निर्धारित पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़कों और दूसरी औद्योगिक इकाइयों के सामने खड़े रहते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ कई बार जाम की स्थिति बनती है। उद्यमी वेंकटरमन ने कहा कि इससे आसपास की औद्योगिक इकाइयों को भी परेशानी होती है और शाम के समय महिला कर्मचारियों के साथ ट्रक चालकों द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने व्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर खड़े ट्रकों पर कार्रवाई की मांग की।

उद्यमियों का कहना है कि सड़कों और अन्य फैक्टरियों के सामने ट्रकों के खड़े रहने से दूसरी कंपनियों के वाहन भी अपनी इकाइयों के आसपास नहीं खड़े कर पाते। इससे औद्योगिक गतिविधियों और कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित होती है।

प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बिना जल कनेक्शन वाली फैक्टरियों को भेजे जा रहे पानी के बिल का मुद्दा भी उठाया। आईईए अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि पहले 38 औद्योगिक इकाइयों के पानी के बिल माफ किए गए थे, लेकिन अब ऐसी कई इकाइयों को दोबारा बिल भेजे जा रहे हैं जहां जल कनेक्शन मौजूद नहीं है। उद्यमियों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन तक नहीं पहुंची है, फिर भी बिल जारी किए जा रहे हैं।

आईईए के पूर्व अध्यक्ष पीके तिवारी ने मांग की कि बिना जल कनेक्शन वाले सभी बिलों की जांच कराकर औद्योगिक क्षेत्र में शिविर लगाकर उनका निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन उद्यमियों ने ऐसे बिलों का भुगतान पहले ही कर दिया है, उनकी राशि अन्य देनदारियों में समायोजित की जाए।

प्रतिनिधिमंडल में आईईए अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पीके तिवारी, विवेक चौहान, महिपाल सिंह, कमल सिंह, एमएम शर्मा और वेंकटरमन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें