Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

DG Set Pollution Control: नोएडा में उद्यमियों के लिए डीजी सेट संचालन और प्रदूषण नियंत्रण पर कार्यशाला

DG Set Pollution Control: नोएडा में उद्यमियों के लिए डीजी सेट संचालन और प्रदूषण नियंत्रण पर कार्यशाला

नोएडा। सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के कार्यालय में औद्योगिक इकाइयों के संचालकों के लिए डीजी सेट के संचालन और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य उद्यमियों को डीजी सेट के इस्तेमाल के दौरान प्रदूषण नियंत्रण के उपायों और पर्यावरण से जुड़े नियमों की जानकारी देना रहा।

कार्यशाला का आयोजन स्टेट एनसी एक्शन प्लान और आईईसी एक्शन प्लान के तहत किया गया। इसमें औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण कम करने के उपायों, पर्यावरणीय मानकों और नियमों के अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी, सहायक अभियंता किशन सिंह समेत बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के समन्वय में एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एनईए प्रदूषण नियंत्रण विभाग कमेटी के चेयरमैन धर्मबीर शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। उन्होंने डीजी सेट के संचालन, प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था, पर्यावरण नियमों के पालन और विभिन्न औद्योगिक श्रेणियों से जुड़े सवाल अधिकारियों के सामने रखे। क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी और उनकी टीम ने इन सवालों पर व्यावहारिक जानकारी देते हुए आवश्यक सावधानियों और अनुपालन से जुड़े दिशा-निर्देश समझाए।

कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरणीय नियमों को समझकर उनका सही तरीके से पालन करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य उद्योगों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच संवाद और समन्वय को बेहतर करना भी रहा, ताकि नियमों के अनुपालन से जुड़े व्यावहारिक विषयों पर उद्यमियों को समय पर जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम में एनईए के महासचिव वीके सेठ, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, उपाध्यक्ष हरिश जोनेजा और उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव मौजूद रहे। इनके अलावा सचिव वीरेंद्र नेरूला, सचिव राहुल नय्यर, मोहम्मद इरसाद, मोहन सिंह, प्रभात मेहता, राजेंद्र जिंदल, राजन खुराना और कमल इलेक्ट्रा सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं उद्यमी भी कार्यशाला में शामिल हुए।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें