Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ganesh Visarjan: नोएडा में पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा को दी विदाई, कुंड में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

Ganesh Visarjan: नोएडा में पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा को दी विदाई, कुंड में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

नोएडा। गणेश चतुर्थी के बाद सोमवार को नोएडा में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विधि-विधान से विदाई दी। शहर के अलग-अलग सेक्टरों से लोग भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर सेक्टर-25 स्थित मोदी मॉल के पास प्राधिकरण की ओर से बनाए गए विसर्जन कुंड में पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना और जयकारों के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

सुबह से ही आसपास के सेक्टरों से श्रद्धालुओं के विसर्जन स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई परिवारों ने घरों में गणपति की स्थापना के बाद निर्धारित अवधि तक नियमित पूजा-अर्चना की। सोमवार को परिवार के सदस्यों के साथ प्रतिमाएं लेकर लोग सेक्टर-25 पहुंचे और धार्मिक परंपराओं के अनुसार बप्पा को विदाई दी।

सात दिन तक घर में की गणपति की पूजा

सेक्टर-30 के निठारी निवासी सुनीता भी अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के लिए सेक्टर-25 पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने घर में गणपति की स्थापना की थी और करीब सात दिनों तक नियमित रूप से पूजा-अर्चना की गई। विसर्जन के दिन परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमा को सेक्टर-25 स्थित कुंड तक पहुंचाया।

कुंड में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की और अगले वर्ष फिर से बप्पा के आगमन की प्रार्थना के साथ उन्हें विदाई दी।

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा विसर्जन स्थल

सेक्टर-21 निवासी अंकित भी परिवार के साथ गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। परिवार के सदस्य गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए कुंड तक पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भावुकता दोनों देखने को मिली। परिवारों ने बप्पा को अगले वर्ष फिर से घर आने का निमंत्रण देते हुए विदाई दी। कई श्रद्धालुओं ने विसर्जन के बाद आसपास मौजूद लोगों को प्रसाद भी वितरित किया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें