Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Truck Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से दूध का कैंटर टकराया, चालक की मौत

Truck Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से दूध का कैंटर टकराया, चालक की मौत

नोएडा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से दूध का कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा एनआईबी चौकी के पास हुआ। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, हापुड़ निवासी 30 वर्षीय पवन दूध का कैंटर लेकर हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। बुधवार तड़के एनआईबी चौकी के पास एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा पवन का कैंटर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर चालक पवन वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद कैंटर में फंसे पवन को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार दोपहर पवन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि खराब ट्रक सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा था और उसके आसपास सड़क पर वाहन चालकों को सावधान करने के लिए कोई संकेतक, रिफ्लेक्टर या अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए थे या नहीं।

पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि अंतिम संस्कार के बाद परिजन शिकायत देते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें