Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर लगेंगी सजावटी एलईडी लाइटें, रोशनी के साथ बढ़ेगी खूबसूरती

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर लगेंगी सजावटी एलईडी लाइटें, रोशनी के साथ बढ़ेगी खूबसूरती

ग्रेटर नोएडा। शहर की सड़कों को रात के समय अधिक रोशन और आकर्षक बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा में सजावटी स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रमुख मार्गों, पार्कों और चौराहों के आसपास अलग-अलग डिजाइन के सजावटी पोल लगाए जाएंगे। इन पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे सड़क पर रोशनी बेहतर होने के साथ शहर की खूबसूरती भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत सौरभ भारद्वाज ने बताया कि योजना के तहत शहर में दो तरह के सजावटी पोल लगाए जाएंगे। इन पोल पर ऐसी एलईडी लाइटें लगाने की तैयारी है, जिन्हें बारिश और धूल जैसी परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।

योजना के तहत पहला पोल आठ मीटर ऊंचा एमएस पाइप डेकोरेटिव पोल होगा। इस पर 150 वाट की एलईडी लाइट लगाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, पोल में जंगरोधी व्यवस्था होगी, जिससे बारिश और धूल के दौरान इसके खराब होने की आशंका कम रहेगी। इस तरह के पोल प्रमुख सड़कों और ऐसे स्थानों पर लगाए जाने की योजना है, जहां बेहतर रोशनी के साथ सजावटी स्वरूप भी जरूरी है।

दूसरे प्रकार का पोल पांच मीटर ऊंचा मॉडर्न डेकोरेटिव माइल्ड स्टील पोल होगा। इसमें विशेष ल्यूमिनेयर लगाया जाएगा, जिससे सफेद रोशनी मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की रोशनी को आंखों के लिए आरामदायक रखने का प्रयास किया गया है।

इन सजावटी लाइटों में 10 केवी सर्ज प्रोटेक्शन की सुविधा होगी। इसके अलावा एलईडी ड्राइवर भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस के मानकों के अनुरूप होगा। प्रस्तावित लाइटों की दक्षता 140 लुमेन प्रति वाट बताई गई है, जबकि इनकी अनुमानित लाइफ 50 हजार घंटे होगी।

प्राधिकरण की योजना के अनुसार, सजावटी पोल और एलईडी लाइटें शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ पार्कों और चौराहों के आसपास लगाई जाएंगी। इससे रात के समय इन स्थानों पर रोशनी का स्तर बेहतर करने के साथ सड़कों और आसपास के क्षेत्र को अधिक आकर्षक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों के मुताबिक, सजावटी लाइट लगाने के लिए कोटेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। काम शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से चयनित स्थानों पर पोल और एलईडी लाइटें लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें