Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Police Encounter: सेंट्रल नोएडा के बिसरख में पुलिस मुठभेड़, चैन स्नैचर गोली लगने से घायल

Noida police encounter, Bisrakh encounter news, chain snatcher shot

Noida Police Encounter: सेंट्रल नोएडा के बिसरख में पुलिस मुठभेड़, चैन स्नैचर गोली लगने से घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर चैन स्नैचर घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान 24 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है, जो हाथरस का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ उस समय हुई जब बिसरख पुलिस इलाके में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर आता दिखा, जिसने पुलिस को देखकर अचानक यू-टर्न लिया और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है, वहीं जिस बाइक से वह भाग रहा था, वह भी चोरी की निकली। पूछताछ में राहुल यादव ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली में रहकर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। उसने हाल ही में एक लिफ्ट के पास बुजुर्ग महिला से चैन छीनने की कोशिश की थी, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया था। इसके अलावा बदमाश ने मार्च 2025 में एक शराब ठेके के पास से बाइक चोरी की वारदात को भी कबूल किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राहुल यादव के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष मिश्रा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिसरख पुलिस की इस कार्रवाई को सेंट्रल नोएडा में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें