Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Dhar Road Accident: धार में गलत दिशा में आ रहे गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, आठ की मौत

Dhar Road Accident: धार में गलत दिशा में आ रहे गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, आठ की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर बुधवार रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक गैस टैंकर गलत दिशा में आकर कार और पिकअप वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चपटी हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला।

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और बताया कि यह मार्ग नया होने के कारण लोगों में जागरूकता की कमी है, जिससे गलत दिशा में वाहन चलाने जैसी घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटना में कार सवार चार और पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग मंदसौर स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी थे, जो इंदौर में मीटिंग कर लौट रहे थे।

रात करीब 10:30 बजे गैस टैंकर (क्रमांक जीजे 34 एवाई 8769) उज्जैन से धार की ओर गलत दिशा में आ रहा था। इसी दौरान बदनावर-उज्जैन मार्ग पर पिकअप वाहन और कार (क्रमांक एमपी 14 सीडी 2552) से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन टैंकर के नीचे जा घुसा, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से रतलाम रेफर किए जाने के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य में तेजी दिखाते हुए शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। यह दर्दनाक हादसा गलत दिशा में वाहन चलाने की लापरवाही का परिणाम बना, जिससे कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें