उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पुलिस की गोली लगने से हुए लंगड़े

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सिकंदराबाद सर्किल की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बीती रात हदीमपुर गेट के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जौली गांव की तरफ से बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुके नहीं और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाकर बदमाशों की बाइक फिसल गई। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के टांगों में गोली लगने से वह घायल हो गए।

ये हुई पहचान

सीओ ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान ललित पुत्र भूपसिंह (ग्राम जौली, थाना सिकंदराबाद) और सचिन पुत्र मदनलाल (ग्राम मिलक खटाना, थाना जारचा, गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से अवैध हथियार, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। दोनों शातिर अपराधी हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बीते 9 अप्रैल 2025 को सिकंदराबाद-ककोड़ रोड पर पेट्रोल पंप मैनेजर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज था और पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img