Traffic Relief: ग्रेनो वेस्ट में पंचमुखी हनुमान मंदिर रोटरी का जाम होगा कम, लेफ्ट फ्री लेन का काम शुरू

Traffic Relief: ग्रेनो वेस्ट में पंचमुखी हनुमान मंदिर रोटरी का जाम होगा कम, लेफ्ट फ्री लेन का काम शुरू

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण ने रोटरी पर लेफ्ट फ्री लेन बनाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 15 दिन में काम पूरा होने के बाद रोटरी पर वाहनों का दबाव लगभग 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

पंचमुखी हनुमान मंदिर रोटरी से 60 मीटर रोड और हिंडन पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर पीक आवर्स में सुबह और शाम भारी ट्रैफिक रहता है। बड़ी संख्या में वाहनों के एक ही रोटरी से गुजरने के कारण यहां जाम की स्थिति बनती है। इसका असर बिसरख पुल से लेकर राइस चौक और आगे डी-मार्ट रोटरी तक भी दिखाई देता है।

जाम की समस्या को तत्काल कम करने के लिए प्राधिकरण ने लेफ्ट फ्री टर्न तैयार करने की योजना पर काम शुरू किया है। सार्वजनिक शौचालय के पीछे की तरफ लेन का एक हिस्सा तैयार हो चुका है और इसे मुख्य सड़क से दोनों तरफ जोड़ दिया गया है। इससे 60 मीटर रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक सूरजपुर की ओर जा सकेगा।

अब हनुमान मंदिर के पीछे मौजूद कच्ची सड़क को भी लेफ्ट फ्री लेन में बदला जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद हिंडन पुल की तरफ से आने वाले वाहन 60 मीटर रोड के रास्ते गौड़ सिटी और टेकजोन-4 की ओर बिना रोटरी पर फंसे जा सकेंगे।

अगले चरण में सेक्टर-1 और सेक्टर-2 की ओर भी काम

अधिकारियों के अनुसार, अगले चरण में सेक्टर-1 और सेक्टर-2 की तरफ जाम कम करने के लिए भी लेफ्ट फ्री लेन बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा दीर्घकालिक समाधान के तौर पर इस क्षेत्र में अंडरपास या फ्लाईओवर बनाए जाने की संभावनाओं का भी आकलन कराया जा रहा है।

बताया गया है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने वाले करीब 50 हजार वाहन रोजाना इस रोटरी से गुजरते हैं। वाहनों की इतनी बड़ी संख्या के कारण शाम के समय हनुमान मंदिर से राइस चौक होते हुए बिसरख पुल तक जाम लग जाता है।

ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर रोटरी के आसपास जाम खत्म करने के लिए लेफ्ट फ्री लेन का काम शुरू हो चुका है। परियोजना विभाग जल्द काम पूरा करेगा। इसके बाद वाहनों का दबाव कम होने से लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img