Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Traffic Relief: गौड़ चौक अंडरपास और नोएडा का नया संपर्क मार्ग दीवाली तक होगा शुरू, लाखों लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Traffic Relief: गौड़ चौक अंडरपास और नोएडा का नया संपर्क मार्ग दीवाली तक होगा शुरू, लाखों लोगों को जाम से मिलेगी राहत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के बीच यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति यानी गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास और एलजी चौक से नोएडा के सेक्टर-145 और 146 को जोड़ने वाला नया संपर्क मार्ग दीवाली तक आम लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी है। दोनों परियोजनाओं के चालू होने से प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के मुताबिक गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। अब मुख्य रूप से फिनिशिंग, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम बाकी हैं। परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

अंडरपास में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रवेश और निकास द्वार पर शेड लगाने का काम चल रहा है, जिससे बारिश के पानी को अंडरपास में जाने से रोका जा सकेगा। सभी निर्माण कार्य पूरे होने के बाद अंडरपास का परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

गौड़ चौक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल है। यहां वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। अंडरपास शुरू होने के बाद सूरजपुर पुलिस लाइन से विजयनगर, गाजियाबाद की तरफ जाने वाले और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले वाहन बिना चौराहे पर रुके सीधे आवागमन कर सकेंगे। इससे गौड़ चौक पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही एलजी चौक से नोएडा के सेक्टर-145 और 146 को सीधे जोड़ने वाले नए संपर्क मार्ग का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस परियोजना के तहत हिंडन नदी पर पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। अब ग्रेटर नोएडा की तरफ हिंडन नदी के पुस्ते और पुल को जोड़ने वाली सड़क का काम बाकी है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इस हिस्से को अगले एक से दो महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। हिंडन पुस्ते पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सिंचाई विभाग से आवश्यक अनुमति लेने की प्रक्रिया भी चल रही है।

नया संपर्क मार्ग खुलने के बाद ग्रेटर नोएडा से नोएडा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को एक अतिरिक्त और सीधा रास्ता मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा परी चौक और एलजी चौक पर देखने को मिल सकता है, जहां व्यस्त समय में वाहनों का भारी दबाव रहता है। वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से इन दोनों प्रमुख स्थानों पर यातायात का दबाव कम होगा।

वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम के मुताबिक परियोजना को दीवाली से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले इस संपर्क मार्ग को इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले खोलने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि बारिश और सिंचाई विभाग से अनुमति मिलने में देरी के कारण निर्माण कार्य निर्धारित समय से पीछे चला गया।

प्राधिकरण का मानना है कि परियोजना महत्वपूर्ण होने के कारण निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता किए बिना काम पूरा किया जाना जरूरी है। नया संपर्क मार्ग शुरू होने से एक लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि गौड़ चौक अंडरपास और एलजी चौक से नोएडा सेक्टर-145 और 146 तक नया संपर्क मार्ग प्राधिकरण की प्राथमिकता में शामिल है। दोनों परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है और प्रयास है कि दीवाली से पहले इन्हें जनता के लिए खोल दिया जाए। इनके शुरू होने से ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के लाखों निवासियों को यातायात जाम से राहत मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें