Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

MSME Summit: 1 सितंबर को नोएडा में जुटेंगे देशभर के एक हजार से अधिक उद्यमी, नई तकनीक और वैश्विक बाजार पर होगा मंथन

MSME Summit: 1 सितंबर को नोएडा में जुटेंगे देशभर के एक हजार से अधिक उद्यमी, नई तकनीक और वैश्विक बाजार पर होगा मंथन

नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) एक सितंबर को गौतमबुद्धनगर में आयोजित की जाएगी। इस बड़े औद्योगिक आयोजन में उत्तर प्रदेश समेत देशभर से उद्योग जगत से जुड़े एक हजार से अधिक उद्यमियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में एमएसएमई सेक्टर की मौजूदा चुनौतियों, नई तकनीक, निवेश और वैश्विक बाजार में उपलब्ध कारोबारी अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

आईआईए के देशभर में मौजूद 50 चैप्टर के प्रतिनिधि भी एजीएम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों के उद्यमियों को एक मंच पर लाकर एमएसएमई सेक्टर के विकास की भविष्य की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

आईआईए नोएडा चैप्टर की ओर से सोमवार को आयोजित बैठक में चेयरमैन नवीन गुप्ता ने एजीएम की तैयारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को तेजी से बदल रही नई तकनीकों और वैश्विक बाजार से जोड़ना है। इसके साथ ही उद्योगों के सामने आने वाली स्थानीय और बुनियादी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक में औद्योगिक इकाइयों से संबंधित बिजली और जलापूर्ति समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा होगी। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले उद्यमी अपने अनुभव और समस्याएं साझा करेंगे, ताकि उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल की जा सके।

एजीएम में ‘ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज’ विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में विशेषज्ञ राहुल जैन भारतीय उद्योगों और एमएसएमई के लिए वैश्विक बाजार में उपलब्ध नए कारोबारी अवसरों के बारे में जानकारी देंगे। निर्यात बढ़ाने, नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने और भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा मजबूत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), हरित ऊर्जा और तेजी से विकसित हो रही अन्य आधुनिक तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा। उद्यमियों को बताया जाएगा कि नई तकनीक को उत्पादन और व्यावसायिक प्रक्रियाओं में शामिल करके लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने में किस तरह मदद मिल सकती है।

एजीएम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एमएसएमई को सम्मानित भी किया जाएगा। नवाचार, रोजगार सृजन, उत्पादन, निर्यात और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इकाइयों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आईआईए पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन केवल उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का भी बड़ा मंच बनेगा। अलग-अलग राज्यों और औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाले उद्यमियों को आपसी कारोबारी सहयोग बढ़ाने और नए संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

एजीएम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता के साथ सचिव श्वेता बंसल, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें